नीमच। जिले में हर वर्ष की तरह इस वर्ष मुस्लिम समाज के सबसे मुकद्दस मोहर्रम का पर्व बड़ी ही शिद्दत के साथ मनाया गया। आपको बता दंे कि हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले पर्व मुहर्रम पर कई कार्यक्रम 40 दिन तक जगह जगह आयोजित किए जाते हैं। जहां अकीदत मदों द्वारा गह-जगह लंगर का आयोजन किया जाता है। वहीं नीमच जिले के कई क्षेत्रों में भी लंगर के अलावा छबील और शरबत भी हजरत इमाम हुसैन की याद में वितरित किए जाते हैं, जिसके चलते आज स्थानीय मूलचंद मार्ग बोहरा कब्रस्तान के पास नीमच में भी कृषि उपज मंडी हम्माल लिलिया भाई कुरेशी एंड पार्टी के सदस्यों द्वारा भी लंगर यानी पुलाव खिलाने का प्रोग्राम रखा गया है जो दोपहर जोहर की नमाज बाद शुरू किया जाएगा। इस बारे में लिलिया भाई ने आमजनों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग उक्त प्रोग्राम में शामिल होकर लंगर पुलाव का लाभ लेवे।