चीताखेड़ा। आगमोद्वारक देव सूरी तपागच्छ आगम मंदिर के निर्माता 45 आगम का संशोधन करने वाले आचार्य देव श्री आनंद सागर सूरीश्वरजी म. सा. की 150 वीं जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में 21 दिवसीय आगम रथ यात्रा राजस्थान के जयपुर से विगत दिवस 5 अगस्त 2024 से प्रारंभ हुई जिसका समापन कई शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से परिभ्रमण करती हुई मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में आगामी दिवस 26 अगस्त 2024 को यात्रा का समापन होगा।
हमारे जैन श्री संघ के प्रबल पुण्य उदय से चीता खेड़ा नगर में इस यात्रा का आज दिवस 11 अगस्त रविवार को शाम 6 आगमन हो रहा है। जैन श्री संघ और जैन समाज के समस्त श्रावक श्राविकाओं से अनुरोध है कि इंदिरा कालोनी आवरी माता जी दरवाजा पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आगम रथयात्रा की अगुवाई कर सहभागिता सुनिश्चित करें। उपरोक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता गजेन्द्र बोहरा, अरविंद कंकरेचा ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।