नीमच। जिले की रामपुरा तहसील के गांव भदाना में 30 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हेमलता पति अमर सिंह जाति रावत मीणा अपने गांव में घर के सामने बाड़े में आज सुबह 7 बजे भैंस का गोबर उठाने गई थी, तभी उसे सांप ने डंस लिया।
हेमलता ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग उसे मनासा चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हेमलता को नीमच जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में हेमलता की मौत हो गई। हेमलता के शव का जिला अस्पताल में परीक्षण किया जा रहा है। हेमलता के परिवार के सदस्यों का घटना से रो रो कर बुरा हाल है।