BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2024, 1:37 pm
BIG REPORT : श्रावण के चौथे सोमवार पर पालकी में चंद्रमौलेश्वर के दर्शन, सवारी में घासी जनजातीय समूह द्वारा घसियाबाजा नृत्य की होगी प्रस्तुति, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से श्रावण मास में 12 अगस्त सोमवार को भगवान महाकाल की चौथी सवारी निकलेगी। चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव तथा नंदी पर उमा महेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेगें। सवारी के साथ घासी जनजातीय समूह के कलाकार नृत्य प्रस्तुत करते हुए शामिल होंगे।


श्री महाकालेश्वर मंदिर से श्रावण मास की चौथी सवारी सोमवार को निकलेगी। चौथी सवारी के साथ नंदी पर उमा महेश स्वरूप के दर्शन भक्तों को होगें। सवारी प्रारंभ होनेे के पहले सभामंडप में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। पूजन के बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान भगवान को सलामी देंगे। यहां से सवारी कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, कार्तिक चौक, ढाबारोड, टंकी चौराहा, गोपाल मंदिर पटनी बाजार होते हुए पुनरू महाकाल मंदिर आएगी। बाबा महाकाल की सवारियों के साथ भजन मंडलियों के साथ ही इस बार से प्रदेश के विभिन्न जिलों से जनजातीय कलाकार भी अपनी पारंपरिक प्रस्तुति देते हुए शामिल हो रहे है। सोमवार को सीधी जिले की घासी जनजातीय समूह द्वारा घसियाबाजा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE