गरोठ। तहसील के ग्राम बोलिया में रविवार को चौमुखी समिति द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी बडी धूमधाम व ढोल डीजे के साथ कावड यात्रा का आयोजन किया गया है। रिमझिम बारिश के बीच निकली कावड यात्रा में शामिल भक्तों में गजब का उत्साह दिखई दिया। वहंी कावड यात्रा में साथ चल रही झांकियां भी आकर्षक का केंद्र रही। कावड यात्रा शिवालय से चलकर नमित टाकिज, सब्जी मंडी होते हुए बस स्टैंड पहुंची। यात्रा का गांव में हर चौराहा व मोहल्ले में पुष्प वर्षा कर स्वागत व आवभगत की गई।
चौमुखी समिति अध्यक्ष ज्ञानचंद व्यास ने बताया कि यह कावड यात्रा बोलिया से चलकर 35 किमी दुर कायावर्णेशवर क्यासरा महादेव जायेगी ओर बताया कि सभा कावडियो का रात्री विश्राम पगारिया मे रहेगा व सोमवार को कावड यात्रा क्यासरा महादेव पहुंचेगी तथा सभी कावडियो द्वारा सामुहिक अभिषेक किया जायेगा व महाआरती कर प्रसादी वितरण की जायेगी।