आगर मालवा। जिले के सुसनेर में रविवार को शिव भक्तों ने कांवड़ और कलश यात्रा निकाली। क्षेत्र के पांडवकालीन पंचदेहरिया महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा निकाली गई।
नगर के श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से 10वीं कांवड़ और कलश यात्रा निकाली गई है। यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ ही बच्चे भी कांवड़ उठाए नजर आए। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा में तिरंगा लिए घोड़े पर सवार बालिका और भूतों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।