नीमच। शहर के महू रोड स्थित बंधन गार्डन पर राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पसमांदा मुसलमानों को अग्रिम पंक्ति में लाने और सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा परिचर्चा की गई। बैठक में पिछड़े हुए पसमांदा मुसलमानों में शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। पसमांदा मुसलमानों का उत्थान किस तरह से हो और वे वंचित वर्ग से कैसे उबर पाए, इस बात पर चर्चा हुई।
सम्मेलन में राष्ट्रीय पसमांदा उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनवर हुसैन मंसूरी, जिला अध्यक्ष काबिल खान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, मोहम्मद शकील कुरेशी, सद्दाम कुरेशी, आरिफ कुरैशी अय्यूब कुरैशी, रईस पटवा, जावेद कुरेशी फिरोज पठान, प्रकाश मंडवारिया वीरेंद्र सिंह जायसवाल आदि मौजूद रहे।