सीतामऊ। सुवासरा रोड बसई फंटे पर हाईवे रोड़ पर दिलीप बिल्डकान ने कर वसूलने के लिए टोल प्लाजा बनाया गया था। लेकिन नियमानुसार नहीं बनने से वहां से टोल प्लाजा हटाया गया जो अब सीतामऊ रोड़ खेरखेड़ा के यहां स्थापित किया गया है। लेकिन टोल प्लाजा के दौरान बनाए गए डिवाइडर एवं केबिन अभी तक नहीं हटाए गए जिस कारण आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं।
आपको बता दें कि दिनांक 7 जून 2024 शाम के समय धानड़ाखेड़ा सरपंच गोविंद रायका सीतामऊ से अपने गांव जा रहे थे तभी उनका उसी जगह डिवाइडर होने से एक्सीडेंट हो गया, जिससे उनके पैर में फेक्चर आ गया था ऐसे में टोल प्लाजा कंपनी की लापरवाही सामने आती हैं जबकि टोल प्लाजा खेरखेड़ा के यहां स्थापित होने के बाद भी वहा से केबिन व डीवाईडर नही हटाने से आए दिन छोटी मोटी घंटना होती रहती हैं सबंधित विभाग एवं टोल प्लाजा कंपनी समय रहते बीचों बीच निर्माण कार्य किया गया है उसको हटाने चाहिए जिससे राहगीरों को परेशानियों से जूझना न पड़े जबकि उसी रोड़ से जिले के कई जवाबदार अधिकारी रोजाना निकलते रहते है पर किसी अधिकारी की नजर क्यों नहीं पड़ी ये भी एक प्रश्न बनता है।