नीमच। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष पर विजया मित्र मंडल द्वारा 22वी पैदल कावड़ यात्रा नीमच से नीलकंठ महादेव द्वारा तक 11 अगस्त रविवार को बैंड बाजों एवं शंकर भगवान के विभिन्न कर्णप्रिय मधुर भजन कीर्तन के साथ निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा अमृत जल का पूजन बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में सुबह 7बजे गंगा जल एवं दूध से महादेव का अभिषेक किया गया।बरसती रिमझिम बारिश की फुहारों के साथ सैकड़ो कावड़ यात्री मां गंगा जल कलश की कावड़ हाथों में लेकर बोले कि भाई बम जय जय भोले शिव शंभू जय घोष लगाते हुए निकले। यात्रा में श्रद्धालु भक्तों द्वारा माता पिता सेवक श्रवण कुमार, केदारनाथ मंदिर आकृति देशभक्ति का परिचय तिरंगा, श्री राम का परिचायक धनुष बाण, और अनेक श्रद्धालुओं ने तो शिवलिंग , व महाकाल की आकृति में फूलों से कांवड सजाई जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी।
दोपहर 12.15 बजे नीलकंठ महादेव में भगवान भोलेनाथ महादेव का अभिषेक, दोपहर 12.30 बजे शिव भजन संध्या, दोपहर 1 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया । कावड़ यात्रा में विजय मित्र मंडल के नवीन गोयल आरके, सुनील चोरड़िया, दिलिप गोयल,मनीष सिंहल, सत्यनारायण शर्मा, अनिल मित्तल, गोपाल सिंहल, प्रवीण मित्तल, महेश, बाबूलाल गर्ग, दिलिप मितल, राजेश गोयल, संजय गोयल, दिनेश पडरिया, मुकेश सैनी सनी सेव, मनोज लोढ़ा, राकेश सपा, विजय चौरसिया, राकेश सपा , यशवंत जिंदल, ,अशोक वीरा पाराशर आदि श्रद्धालु भक्त सहित विभिन्न सदस्य शामिल थे। उल्लेखनीय है कि यह कावड़ यात्रा विगत 21 वर्षों से निरंतर निकल रही है। नीमच तहसील क्षेत्र के विभिन्न कांवड़ियों द्वारा अपनी अपनी कावड़ लेकर इसमें सहभागिता निभाई है।कावड़ यात्रा बावड़ी वाले बालाजी खाटूश्याम मंदिर से सुबह 7 बजे प्रारंभ होकर श्री राम मंदिर जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, बड़े बालाजी मंदिर,बारादरी चौराहा रोडवेज बस स्टैंड, नीमच सिटी ,पिपली चौक, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, लक्ष्मी मंगल वेयर हाउस पर श्रद्धालु भक्तों को स्वल्पाहार प्रसादी वितरण किया गया। तत्पश्चात कांवड़ यात्रा ग्राम गिरदौड़ा, रेवली -देवली होते हुए नीलकंड महादेव बोरखेड़ी पहुंची। कावड़ यात्रा के मार्ग में नया बाजार तिलक मार्ग नरसिंह मंदिर श्री बड़े बालाजी मंदिर आदि स्थानों पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया , आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
बोरखेड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर मेंभजन गायक कलाकारों ने भोले शंकर का सत्संग भोले सजाता है ....,मानो तो गंगा मां हूं ना मानो तो बहता पानी गंगा तेरा पानी अमृत.....आज तो कैलाश में बाज रहा डमरू हरि हरि ओम हरि हरि ओम.... हर हर बोलो नमः शिवाय नमः शिवाय ओम नमः शिवाय... सहित भोले शंकर पर आधारित विभिन्न ने भजन प्रस्तुत किए।