BREAKING NEWS
KHABAR : सड़क निर्माण से प्रभावित 65 परिवारों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रकाश नागदा और पटेल बाबूलाल नागदा की पहल.. <<     KHABAR : राज्यपाल के आदेश की अनदेखी, आदिवासी.. <<     BIG NEWS : 17 साल के पंचायत रिकॉर्ड गायब! जनसुनवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     देवास में श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2024, 6:07 pm
BIG NEWS : कल शहर भ्रमण पर निकलेंगे नीमच के राजाधिकारी श्री किलेश्वर महादेव, महांकाल की तर्ज पर निकलेगी शाही सवारी, भोलेनाथ की भक्ति में डूबेगा समूचा नगर, समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा करेंगे महाआरती, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पवित्र माह सावन के चौथे सोमवार पर 12 अगस्त को नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए शहर भ्रमण करेंगे। भगवान श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी उज्जैन के महांकाल की तर्ज पर निकलेगी। फूलों से श्रृंगारित रथ पर भोलेनाथ विराजित रहेंगे। शाही सवारी में झांकियां, कोटा के अखाडे, भस्म आरती सहित कई कलाकार आकर्षक प्रस्तुतियां देंते हुए चलेंगे, जो भक्तों का मन मोह लेंगे। आयोजक अरूल अशोक गंगानगर द्वारा शाही सवारी के सफल आयोजन को लेकर तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सोमवार को पूरा शहर शिव भक्ति में डूबेगा वहीं शाही सवारी में भक्तों का सैलाब उमडेगा।

चमत्कारिक श्री किलेश्वर मंदिर अति प्राचीन होकर आस्था का केंद्र है। करीब 450 वर्ष पुराने श्री किलेश्वर मंदिर में विराजित चमत्कारिक शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर होते है। सावन माह के दौरान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का अलग ही महत्व है। इस लिहाज से श्री किलेश्वर मंदिर में दर्शन करने वालों  की संख्या हजारों में पहुंच रही है। शहर सहित आसपास के भक्तों को शाही सवारी का बेसब्री से इंतजार रहता है। सोमवार को शाही सवारी में साक्षात भोलेनाथ विराजित होकर प्रजा को आशीर्वाद देते चलेंगे। शाम करीब चार बजे श्री किलेश्वर महादेव मंदिर से शाही सवारी शुरू होगी, जो स्टेशन रोड होते हुए ज्ञानमंदिर के समीप श्री अग्रसेन वाटिका पहुंचेगी। यहां पर युवा समाजसेवी व आयोजक अरूल अरोरा गंगानगर द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद यहां से आकर्षक रूप लेती हुई शाही सवारी शुरू होगी, जो तिलक मार्ग, घंटाघर, नयााबाजार होते हुए बारादरी, फव्वारा चौक, कमल चौक, फोर जीरो पहुंचेगी। फोर जीरो पर सैकडों भक्तों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद स्टेशन रोड होते हुए वापस श्री किलेश्वर महादेव पहुंचेगी, जहां पर शाही सवारी का विश्राम होगा।

हैरत अंगेज करतब, मन मोह लेने वाली झांकियां-
भगवान श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी का बडे स्तर पर आयोजन करने की तैयारियां बीते एक माह से युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा की जा रही है, शहर होर्डिग्स से पट गया है वहीं भक्तों की सुविधा के लिए रोड मैप तैयार किया गया है। कोटा के अखाडे शाही सवारी में बुलाए गए है, जो हैरत अंगेज करबत दिखाएंगे। इसमें मलखम्ब भी शामिल है, भस्म आरती साथ में चलेगी, जिसमें अघोडी अलग ही अंदाज में नजर आएंगे।

शाही सवारी का पगकृपग पर स्वागत, हर वर्ग शाही सवारी में शामिल होगा-
शाही सवारी का नीमचवासी पलककृपावडे बिछाडकर स्वागत करेंगे। पगकृपग पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन, संस्था व विभिन्न दलों से जुडे हुए पदाधिकारी स्वागत करेंगे। शाही सवारी वाले रूट पर कई जगहों पर स्वागत द्वार बनाए गए है, शाही सवारी में भगवान भोलेनाथ के जयकारें लगते रहेंगे वहीं पुष्पवर्षा से स्वागत होता रहेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE