मनासा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरी खवासा में सत्संग भवन पर स्थित अमृतश्वेर महादेव मंदिर पर महिला मंडल के तत्वाधान में दूसरी कावड़ यात्रा निकाली गई। जो अमरतेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्ग बस स्टैंड देवनारायण चौक व इमली चौक होती हुई पूरे नगर में भृमण कर पुनः अमरतेश्वर महादेव मंदिर पर पँहुची जहाँ भगवान भोलेनाथ का कावड़ में भरे गंगा जल से अभिषेक कर कावड़ यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान कावड़ यात्रा में गांव की महिलाओं बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ ही सुबह से होरही झमाझम बारिश में ढोल ताशा पर नृत्य करते हुए एवं भगवान भोलेनाथ के बजनो के साथ कावड़ यात्रा में शामिल हुई।