BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 11:35 am
NEWS : हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 83 वें उर्स का आगाज़, गरीब नवाज़ र.अ. के छट्टी शरीफ की महफिल से शुरू, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

कपासन। हज़रत ख्वाज़ा गरीब नवाज़ र.अ. की छट्टी शरीफ की महफिल से हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 83 वें उर्स का सोमवार को होगा आगाज़। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार बाबा हुजूर का तीन दिवसीय 83वां उर्स 12 अगस्त, 6 सफर सोमवार को प्रातः 09 बजे हज़रत ख्वाज़ा गरीब नवाज़ र.अ. के छट्टी शरीफ की महफिल से शुरू होकर 14 अगस्त, 8 सफर बुधवार को जोहर की अज़ान से पहले कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा।


दरगाह शरीफ स्थित बुलन्द दरवाजे पर मेडल डिक्टेटर लगाए गए है, पुरे दरगाह परिसर, हाईवे से लेकर उपखण्ड कार्यालय तक चप्पे-चप्पे पर सी.सी. टी.वी. केमरे लगाए गए है। और जगह-जगह उची मचान से केमरे द्वारा निगरानी रखने के साथ ही ड्रॉन केमरे से नज़र रखी जाएगी।


उर्स के प्रोग्रामरू- सोमवार प्रातः 09ः00 बजे शाही महफिल खाने मे महफिले मिलाद के बाद महफिले समा, रात्रि को 11 बजे संदल पेश करने की रस्म अदा की जाएगी। बाद नमाज़े ईशा के महफिले मिलाद के बाद महफिले समा। मंगलवार रात्रि को बाद नमाज़े ईशा के महफिले मिलाद के बाद महफिले समा एवं रात्रि 03ः30 बजे गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी। बुधवार 14 अगस्त बाद नमाज़े फजर के देग का खाना तकसीम होगा और 08ः00 बजे कुल की महफिल शुरू होगी एवं जोहर की अज़ान से पहले कुल की फातिहा के साथ उर्स सम्पन्न होगा। गुरूवार को आम जायरीन के दीदार हेतु भूमिगत मज़ार के पट खोले जाएगे।


इस साल का मुख्य आकर्षण -ः बाबा हुजूर के यहा हर साल नया काम देखने को मिलता है इस साल दरगाह परिसर के बुलन्द दरवाजा से लेकर महफिल खाना तक लम्बाई 172 फिट, चोडाई 68 फिट, ऊचाई 34 फिट, लंगरखाना से लेकर हॉजे उल्फत तक लम्बाई 235 फिट, चोडाई 34 फिट, ऊचाई 24 फिट, अहमद कबीर मंजिल की डबल मंजिल पर लम्बाई 106 फिट, चोडाई 46 फिट, ऊचाई 30 फिट एवं महबूब पार्क के पीछे कमरा नं. 106 के पास लम्बाई 135 फिट, चोडाई 48 फिट, ऊचाई 24 फिट लोहे के चार डोम जायरीने दीवाना के सहुलियात के लिए लगाए गए है एवं अहाता ए नूर के तीनो डोम के नीचे पी.वी.सी. पेनल का बहुत ही सुन्दर कार्य किया गया है।


पार्किंग व्यवस्था- प्रशासन द्वारा पार्किंग कि व्यवस्था निम्नानुसार की गई। चित्तौड़गढ़ की तरफ से आने वालो के लिए राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय का खेल मेदान, भादसोडा की तरफ से आने वालो के लिए स्टेशन के पास पुरानी कपास फैक्ट्री के बाहर का ग्राउण्ड, उदयपुर की तरफ से आने वालो के लिए माताजी के मंदिर के सामने वाला ग्राउण्ड रहेगा।


तहसीलदार जगदीश चन्द्र बामनीया एवं गिरदावर मोहम्मद हारून शैख ने वक्फ कमेटी सदस्यो के साथ पुरे दरगाह परिसर का निरक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE