झालावाड़। जिले के झालावाड़ रोड ग्राम पंचायत छतरपुरा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सरपंच रामचंद्र वर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसमें पूर्व सरपंच सीताराम, रामप्रसाद, मंतवाल, बालचंद मोदी, दिलीप नरेरा, राजकुमार, बालचंद वर्मा, देवीलाल मेघवाल, लालचंद, राहुल, गोविंद, रामचंद्र ने भाग लिया।