चित्तौडग़ढ़। स्थानीय चामटी का खेड़ा रोड़ स्थित कृष्णा कॉलोनी के कृष्णा कल्याण धाम में श्रावण शुक्ल अष्ठमी 13 अगस्त को ठाकुर कल्लाजी राठौड़ का जन्मोत्सव विविध आयोजनों के साथ हर्षाेल्लास से मनाया जायेगा।
कृष्णा कल्याणधाम के गादीपति रामचन्द्र कुमावत ने बताया कि श्रावण शुक्ल अष्ठमी को कल्लाजी राठौड़ के जन्मोत्सव पर सुबह 10.15 बजे हवन, अभिषेक, कमल पूजन सहित विविध आयोजन किये जायेंगे। गादीपति कुमावत ने बताया कि इसी दिन सांय कल्लाजी राठौड़ की गादी लगेगी जहां भक्तों को आशीर्वाद दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि गादी के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया जायेगा। कल्लाजी राठौड़ के सेवक राजकुमार बैरवा, भालचंद वानखेड़े, दीपक कुमावत, कमल नयन सोनी, विनायक वानखेड़े, आनंद तनेजा हिमालय बैरवा आदि जन्मोत्सव की तैयारियों में लगे हुए हैं।