झालावाड़। आशुतोष वंदन कावड़ पदयात्रा का खानपुर कस्बे के खाकी जी महाराज मन्दिर से आगाज हुआ। रिमझिम बरसात में भीगते हुए बम भोले के जयकारों के साथ हजारों की संख्या शिव भक्त हुए रवाना। प्रसिद्ध सेलीगढ़ी महादेव मंदिर गाडरवाड़ा नूरजी में कावड़ पदयात्रा का रुद्राभिषेक के साथ समापन होगा। मार्ग में कँवलदा तिराहे पर पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर, मरायता तिराहा विधायक सुरेश गुर्जर व नायरा पेट्रोल पंप तिराहे पर भामाशाह रामहेतार नागर की अगुवाई में कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा समेत अल्पहार के साथ स्वागत होगा। यह जानकारी आशुतोष वंदन यात्रा के प्रयास फाउंडेशन के संयोजक महावीर गौतम ने दी।