नीमच। नगरपालिका क्षेत्र की सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा आज विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई इस रैली में कक्षा 8 से 12 तक के सैंकड़ों विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। रैली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के ग्राउंड् से प्रारंभ होकर फ्रूट मार्केट कमल चौक भारत माता चौराहा से शहर के प्रमुख मार्गों पर होते हुए पुनः क्रमांक 2 पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस विशाल रैली में शामिल विद्यार्थियों ने झंडा ऊंचा रहे हमारा और भारत माता की जय नारों से शहर की सड़कों को गूंजायमन कर दिया। एसडीम ममता खेड़े ने तिरंगे को ससम्मान फहराने और देश के विकास में योगदान देने की विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा, विद्यालयों के स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।