BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 2:31 pm
KHABAR : शिवमय हुआ रतलाम, भूत-प्रेत की टोली के साथ निकले शिवजी, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, हर-हर शंभू, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। सावन का चौथा सोमवार भोले की भक्ति के साथ मनाया रहा है। सुबह से शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। शिवालयों को आकर्षक रुप से सजा कर भगवान भोलेनाथ का भी विशेष श्रृंगार किया गया। मां कालिका माता मंदिर से सैलाना के केदारेश्वर तक पैदल कावड़ यात्रा निकली।


यात्रा में भगवान भोलेनाथ का रुप धरे कलाकार शिव बारात के साथ भूतों की टोली भी शामिल हुई। हर-हर शंभू, भोले नाथ, आई शिवजी की सवारी की गूंज व भजनों के साथ निकली पैदल यात्रा ने शहर में पूरा माहौल शिवमय कर दिया।


शहर के काशी विश्वनाथ महादेव, श्री गढ़कैलाश महादेव, हरमाला रोड स्थित लोकेंद्र नाथ महादेव मंदिर समेत शहर के अनेक शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ है। शिवालयों में भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर अभिषेक किया गया। सांवरिया मित्र मंडल द्वारा मां कालिका माता मंदिर से रतलाम से 25 किमी दूर केदारेश्वर तक पैदल यात्रा निकाली।


ढोल, डीजे, आदिवासी नृत्य, डमरु, ताशे के साथ भूतों की टोली, भोलेनाथ का रुप धरे कलाकार थिरकते हुए चल रहे थे। उज्जैन के कलाकार ट्रैक्टर ट्रॉली पर भोले व कृष्ण भगवान के भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दे रहे थे।


यात्रा कालिका माता मंदिर से मित्र निवास रोड, टीआईटी रोड, स्टेशन रोड, दो बत्ती, न्यू रोड, लोकेंद्र टॉकिज, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर, अलकापुरी होते हुए केदारेश्वर के लिए रवाना हुई।


बड़ी संख्या में भक्त हाथों में केसरिया ध्वज के साथ भोले के भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। पैदल यात्रा में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।


शास्त्री नगर स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर को आकर्षक रुप से सजाया गया। शाम को यहां पर महाआरती की जाएगी।


शाम को होगी महाआरती
सोमवार शाम कई शिवालयों में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शाम को अमृतसागर तालाब स्थित श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर 1100 दीपों से महाआरती की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE