मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम डांगडी से कुकड़ेश्वर नगर के प्रसिद्ध श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर तक तीसरी पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें नगर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।
सावन सोमवार को डांगडी में भगवान श्री देवनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई कावड़ यात्रा में कावड़ियों ने जल भरा और नगर भ्रमण कर डीजे ढोल की धुन पर नाचे झूमते हुए युवाओं महिलाओं ने भक्तिमय माहौल का आनंद लिया । नगर भ्रमण कर कावड़ यात्रा डीजे ढोल के साथ कुकड़ेश्वर नगर स्थित श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पर सभी कावड़ियों ने भगवान श्री सहस्त्र मुकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। पूजा आराधना और आरती के साथ कावड़ यात्रा का समापन किया गया ।इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए