चित्तौड़गढ़। अनुसूचित जाति और जनजाति के सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयो की 21 अगस्त भारत बंद को लेकर नेहरू पार्क में एक सामूहिक बैठक हुई। सर्व समिति से पांच संयोजक बनाए गए जिसमें अखिल भारतीय बैरवा समाज जिलाध्यक्ष रामेश्वर बैरवा, पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, बेगू विधानसभा पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष प्रेमचंद सालवी, बहुजन समाज पार्टी विधानसभा महासचिव रतनलाल सालवी, पूर्व भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष अशोक बैरवा को सर्वसमति से संयोजक पद के पर नियुक्त किया। इसके बाद सभी को निर्देशित किया भारत बंद को लेकर घर-घर डोर टू डोर जाकर लोगों को भारत बंद में सम्मिलित होने के लिए आह्वान करें। साथ ही सभी संगठनों को 21 अगस्त को तहसील क्षेत्र पर अपना प्रदर्शन करते हुए 12 बजे तक जिला हेड क्वार्टर पर सभी तहसीलों के कार्यकर्ता आमजन अपनी रैली के साथ जिला स्तर पर किला रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचेंगे। सभी यहां एकत्रित होकर रैली के साथ पाड़न पॉल, गांधी चौक, सदर बाजार सुभाष चौक रोडवेज बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्री पहुंचेंगे जहां पर शांतिप्रिय प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल , मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौपा जाएगा। यह जानकारी अखिल भारतीय बैरवा समाज के जिला अध्यक्ष एवं एससी एसटी महासभा भारत बंद के संयोजक रामेश्वर बैरवा ने जारी की। बैठक में समस्त पूरे जिले के बिना मतभेद एकता के साथ एससी एसटी समाज के संगठनों के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।