नीमच के व्यस्ततम बोहरा बाजार चौराहा पर हो रहा गड्ढा जानलेवा साबित हो सकता है। वार्ड नंबर 20 में बौहरा बाजार के प्रवेश मार्ग पर दूध डेरी के सामने हो रहे हैं गड्ढे से भयानक दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। क्योंकि शहर का यह मुख्य बाजार है। मोड़ पर ही गड्ढा हो गया है। इस मोड़ से सैकड़ो की संख्या में पैदल राहगीर और वाहनों की आवाजाही होती है। जरा सी चूक व्यापारियों, ग्राहकों, बच्चों,बुजुर्गों के लिए बड़े हादसे का कारण बन सकती है। रात के समय ज्यादा खतरा बना हुआ है। पार्षद प्रतिनिधि साबिर मसूदी ने बताया कि पिछले 8-10 दिनों से हो रहे इस गड्ढे को लेकर नगर पालिका के जिम्मेदारों को अवगत करा दिया गया है। लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। गड्ढे में से सरिये निकल रहे हैं। बारिश का मौसम है। व्यापारियों द्वारा इसे तुरंत दुरुस्त करने की मांग की गई है।