चित्तौडगढ़। चन्द्रवंशी कहार भोई समाज द्वारा हरवर्ष की भाति इस वर्ष भी भगवान महादेव के पवित्र श्रावण माह के पावन अवसर पर विशाल महासंगम कावड यात्रा, महादेव भगवान की झांकी व अमृत-जल कलश यात्रा पाडनपोल से संगम महादेव तक निकाली गयी।
शहर के प्रमुख चौराहों और विभिन्न स्थानों पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधि व राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। महासंगम में नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर वृद्ध नर नारी कावड़ लिए आस्था और भक्ति में झूमते हुए चल रहे थे। जबकि विशाल जन समुदाय का नयनाविराम दृश्य वातावरण को शिव भक्ति मय बनाये हुए था। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व मे सी.के.एस.बी.बैक चित्तौड़गढ़ के यहां विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत कावड़ियों व श्रद्धालुओं, शिव भक्तों व मातृशक्ति के जल कलश यात्रा व झांकी का विधायक चन्द्रभान सिंह जी आक्या ने स्वागत करते हुये भगवान इन्द्रदेव से अच्छी बरसात की व क्षेत्र मे खुशहाली की प्रार्थना की। इसी प्रकार पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत सहित चित्तौडी आठम महोत्सव समिति, हिंदू जागरण मंच व अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने कावड यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।