मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सावन माह के चौथे सोमवार को ग्राम भाटखेड़ी में भगवान भोलेनाथ की भव्य साईं सवारी धूमधाम से निकाली गई ।
ग्राम भाटखेड़ी के जामुनिया रावजी रोड स्थित श्री शेषावतार मंदिर परिसर से भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी डीजे ढोल के साथ शुरू हुई। सावन सोमवार को भक्तों का हाल जानने के लिए भगवान भोलेनाथ मनमोहक झाकी में सवार होकर परंपरागत मार्ग से नगर भ्रमण पर निकलें।आयोजन कर्ताओं ने बताया सालो से नगर में भव्य शाही सवारी निकाली जा रही है और आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।आज नगर के यूवाओ ने डीजे ढोल के साथ भगवान भोलेनाथ को नगर भ्रमण करवाया जो प्रमुख मार्ग नयापुरा ,चारभुजा मंदिर चौराहा,सदर बाजार,बस स्टेंड होते हुए देर शाम 7 बजे पुनः मंदिर पहुंची जहा भगवान भोलेनाथ की महाआरती कर प्रसादी वितरण की गई ।भव्य शाही सवारी में डीजे ढोल की धुन पर नाचते झूमते हुए युवा बालिकाओं और महिलाओं ने भक्तिमय माहौल का आनंद लिया।