दूदरसी। आज श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को जगह जगह से अपने अपने स्तर पर हर गांव से कांवड़ियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने और अपने अपने क्षेत्र में कुशलता एवं मंगल कामना को लेकर कांवड़ यात्रा निकाली गई।उसी श्रृंखला में आज 12 अगस्त को छोटी सादड़ी पंचायत समिति का गांव खेड़ा केसूंदा से श्री चारभुजा मंदिर से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। सुबह 9 / 15 बजे प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा गांव के प्रमुख चौराहों से निकलती हुई गांव केसूंदा सुबी खैर मालिया और जलोदिया केलूखेडा होते हुए रेवडा महादेव मंदिर पहूंची। जिस गांव से यह यात्रा गुजरी वहां के भक्त जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर सभी भक्तों का आत्मीय स्वागत किया केसूंदा और सुबी गांव में तो विशेष स्वागत हुआ सभी कांवड़ियों को प्रसाद वितरित की गई एवं सभी का पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया गया। 15 कि मी की इस लंबी यात्रा में कांवड़िए डी जे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे और सभी कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गांव के प्रबुद्ध जनों द्वारा किया जा रहा था सभी कदमताल करते हुए साथ में चल रहे थे और 4 बजे रेवडा महादेव मंदिर पहुंचे वहां सभी कांवड़ियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया और अपने क्षेत्र में खुशहाली समृद्धि और मंगल कामना का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात वहां सभी कांवड़ियों एवं सहपाठियों का सहभोज हुआ तत्पश्चात सभी कांवड़ियों को ट्रेक्टर में बिठाकर पुनः अपने गांव खेड़ा लाया गया।इस कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में गांव की युवा टीम एवं सभी वरिष्ठ जनों का सहयोग सराहनीय रहा।