BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 7:23 pm
KHABAR : मनासा के ग्रामीण क्षेत्रो से निकली कावड़ यात्रा, जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत, पढ़े बद्री लाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। श्रावण मास के चौथे सोमवार को मनासा विकासखण्ड के गांव नलखेड़ा, जालीनेर, बरडिया, जमुनिया रावजी, ढाकनी सहित अन्य गांवों से कांवड़ यात्रा निकली। ये सभी कावड यात्राएं नीमच तहसील के नीलकंठ महादेव पहुंची। जहां पर सभी कांवड़ियों ने बाबा नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र व परिवार की खुशहाली की कामना की। 


     उल्लेखनीय हो कि श्रावण मास के पवित्र चौथे सोमवार को शिवालयों में भक्तों द्वारा सुबह से ही बाबा के दर्शन को लाईनें लगी हुई थी। महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सोमवार सुबह भोले के जयघोष के साथ गांव नलखेड़ा से तीसरी कांवड़ यात्रा निकली। गांव के महादेव मंदिर पर विशेष पुजा अर्चना कर कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरूष, यूवक युवतियां शामिल हुए। कावड यात्रा गांव अचलपुरा, जालीनेर, सावन कुंड, सावन, जवासा बोरखेडी होते हुए नीलकंठ महादेव पहुंची। गांव जालीनेर से लगातार चोथी कांवड़ निकली। गांव के भोलेनाथ मंदिर पर विशेष अभिषेक के बाद कांवड़ यात्रा सावन कुंड, सावन जवासा होते हुए नीलकंठ महादेव पहुंची। गांव बरडिया से लगातार दूसरी कांवड़ यात्रा निकली जो मनासा, सावन, बोरखेडी होते हुए नीलकंठ महादेव पहुंची। जमुनिया रावजी व ढाकनी से भी नीलकंठ महादेव तक कांवड़ यात्रा निकली। इस दोरान कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों ने बाबा महाकाल का कांवड़ के जल से जलाभिषेक किया। इस दोरान सोमवार को नीलकंठ महादेव स्थल हजारों की संख्या में भक्त बाबा नीलकंठ महादेव के दर्शन किए। वहीं सभी कावड यात्राओं का नीलकंठ परिसर में सामुहिक भोज का आयोजन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE