BREAKING NEWS
BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<     KHABAR : शाजापुर बस स्टैंड पर सांडों का संग्राम, 10.. <<     KHABAR : भगवानपूरा मे कांग्रेसियो ने निकाला मार्च.. <<     KHABAR : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2024, 7:40 pm
BIG NEWS : रावतभाटा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 04 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत का अवैध डोडाचूरा जब्त, खाकी को देख तस्कर हुआ फरार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रावतभाटा थाना पुलिस ने रावतभाटा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 27 क्विंटल 800 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित ट्रक को जब्त  किया है । जब्त माल की कीमत चार करोड़ से अधिक हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है द्य इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवन्तसिंह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा प्रभुलाल कुमावत के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रायसलसिंह पुनि व जाप्ता हैड कानि विक्रमसिंह व कमलेश कानि रामावतार, ओमप्रकाश, पुष्पेन्द्र व पुष्कर द्वारा थाना क्षेत्र में लोकल व स्पेशल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान सुचना मिली कि एक ट्रक एकलिगपुरा से रावतभाटा की तरफ आ रहा है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ हो सकता है। जिस पर एसएचओ व पुलिस जाप्ता ने सोमवार तड़के थमलाव गांव पहुंच नाकाबंदी की। जहां एक ट्रक चालक दुर से पुलिस की गाडी को आते हुए देखकर ट्रक को रोड के किनारे छोड़ कर भाग गया। जिसके पास में जाकर पुलिस जाप्ता द्वारा पीछा किया गया मगर आबादी क्षेत्र होने से सुबह का समय होने व बरसात का मौसम होने से भागने में सफल हो गया। गाडी की नियमानुसार तलाशी ली गई तो काले रंग के प्लास्टिक के कुल 135 कटटो में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा भरा हुआ हो कुल वजन 27 क्विन्टल 800 ग्राम, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड रूपये से अधिक है। उक्त अवैध डोडाचूरा व ट्रक को जप्त कर थाना रावतभाटा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE