BREAKING NEWS
KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 10:48 am
KHABAR : अखिल भारतीय औदुंबर ब्राह्मण महासंघ की बैठक नीमच में आयोजित, तिरंगा रैली का किया भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राम्हण महासंघ की बैठक महासंघ अध्यक्ष  प्रदीप जोशी द्वारा साम सामाजिक गतिविधियों को समाज हित में आगे बढाने  के आव्हान के साथ नीमच में सम्पन्न हुई। 
बैठक का आयोजन औदुम्बर ब्राम्हण महासभा नीमच द्वारा किया गया था।बैठक में इंदौर, राऊँ ,देवास , भौंरासा,रतलाम, इटारसी ,मंदसौर ,सोनकच्छ ,जावद,आमदखेडी ,भोपाल बिजलपुर ,देपालपुर ,नयागांव ,केसरपुरा उदयपुर एवं निम्बा  हेड़ा  राजस्थान आदि स्थानों से   60  से अधिक  प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आये सभी सदस्यों  का भावाभीना स्वागत  नीमच महासभा के सदस्यों द्वारा दुपट्टा भेंट कर किया गया। बैठक के प्रारम्भ में  नीमच समाज के जिला महासभा के संरक्षक मदनलाल त्रिवेदी ,पवन कुमार दुबे, अध्यक्ष श्रवणकुमार शर्मा ,संगठन सचिव राजेश दुबे , अंकित जोशी, नितिन जोशी ,सुनील शर्मा ,बाबूलाल पाराशर , मंजू जोशी ने  महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी ,संरक्षक सतीश जोशी , महासचिव उमेश द्विवेदी एवं इंदौर महासभा अध्यक्ष आशुतोष शर्मा , रतलाम महासभा अध्यक्ष प्रवीण  उपाध्याय, मंदसौर महासभा अध्यक्ष मनोज दुबे और उदयपुर महासभा अध्यक्ष पंकज  शर्मा का स्वागत व सम्मान किया गया।
औदुंबर  ब्राह्मण समाज की इस राष्ट्रीय बैठक में महासंघ की गतिविधियों का प्रतिवेदन महासचिव उमेश द्विवेदी ने प्रस्तुत किया ,डी के जोशी कोषाध्यक्ष ने  आय -व्यय रखा।
बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक सतीश जोशी ने नवीन निर्वाचन के बाद से महासंघ की सक्रियता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।ओमप्रकाश चौधरी, मंजू जोशी नीमच, जीतेन्द्र हरगोड जावद , सुनील शर्मा नयागांव ,ललिता शर्मा आमद खेड़ी को महासंघ कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व् सुझाव रखे जिन्हें कार्यान्वित करने का भरोसा अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने दिया। इस अवसर पर आंगन वाड़ी कार्यकर्ता ललिता शर्मा आमदखेडी (कुकड़ेश्वर) का  सम्मान किया गया  बैठक का संचालन ओमप्रकाश चौधरी ने किया और आभार नितिन जोशी ने व्यक्त किया।
मानव श्रृंखला  बनाकर जन जागृति का संदेश दिया गया। इससे पूर्व महासंघ प्रतिनिधियों और नीमच समाज के सदस्यों  द्वारा सामजिक जाग्रति , समाज के प्रति कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां को निभाना ,पर्यावरण सुधार आदि लिखी तख्तियां लेकर नीमच के फव्वारा चौक पर एक मानव श्रंखला बनाई गई।
तिरंगा रैली का स्वागत-
नीमच प्रशासन  एवं पुलिस विभाग द्वारा  शहर में आयोजित की गयी तिरंगा यात्रा का  फव्वारा चौक पर समाज के सैकड़ो सदस्यों  ने पुष्प वर्षा करते हुए जोशीला स्वागत किया,साथ ही समाज के पदाधिकारियो ने कलेक्टर दिनेश जैन और पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल का स्वागत किया।  कलेक्टर ने प्रदीप जोशी महासंघ अध्यक्ष को नीमच में अतिथि के रूप में सम्मानित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE