चित्तौड़गढ़। पाडलपोल झरने से प्रारंभ होकर चंदेरिया तक सोमवार को भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सुदर्शन सेवा संस्थान के सचिव नितेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को पाडलपोल झरने से चंदेरिया स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव तक कई किलोमीटर की 2100 कावड़ियों के साथ विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ। कावड़ यात्रा में सभी भक्त जन नंगे पांव कावड लेकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कावड यात्रा के शहर व चंदेरिया में जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। कावड यात्रा में माताओं-बहनों ने एक समान चुनरी ओड रखी थी वही युवाओं ने सुदर्शन सेवा संस्थान की सफेद ही जप शर्ट पहन रखी थी। कावड यात्रा में समापन पर लगभग 3100 कावड यात्रारियो के लिए प्रसाद में साबूदाने का फलाहार रखा कार्यक्रम में प्लास्टिक का बिल्कुल भी उपयोग नही किया गया।
कावड़ यात्रा में सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रजापत, सचिव नितेश शर्मा, संरक्षक मनोज शर्मा कोषाअध्यक्ष ताराचंद हरनावा, उपाध्यक्ष राकेश जैसवाल,मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल जयसवाल प्रतीक शर्मा, अंश शर्मा आकाश प्रजापत, विपिन गर्ग, भीम सिंह , काना सिंह, दिनेश प्रजापत दशरथ सिंह, संजय जाट, गणपत मेवाड़ा, बालकिशन शर्मा, संदेश मांझी, लक्ष्मी नारायण, लाल सिंह, राधेश्याम सुवालका, धीरज गवारिया, शुभम मांझी, अंकित यादव, रोहित वाल्मीकि, रोशन शर्मा, प्रभात सिंह, भानु प्रताप सिंह, शेर सिंह, घनश्याम सोनी, गोपाल पुरबिया, ग्राम वासी और नगर के सभी भक्त जनों का सहयोग रहा।