BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 11:23 am
BIG NEWS : जिले की पीड़ावा पुलिस और व्यापारी के साथ हुई मारपीट की घटना, जब खाकी को लगी डकैती की भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही दी यहां दबिश तो हत्थे चढ़े ये 8 बदमाश, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। जिले के तहसील पीड़ावा क्षेत्र के कोटड़ा से पिपलिया के मार्ग में 27 जून को 10 बाइक के साथ 30 जनों ने एक व्यापारी के साथ मारपीट कर उसका पांव तोड़ दिया था और भेड़ें चुरा ले गए। इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में काम ली 4 बाइक जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि 27 जून को थानाराम उर्फ थानाजी व्यापारी निवासी मलादर थाना बल्डूद जिला सिरोही ने पिंडावा अस्पताल में इलाज के दौरान पर्चा बयान में बताया था कि मैं भेड़ पशु पालक हूं। भेड़े चराते हुए डेरे के साथ कोटड़ा से पिपलिया के रास्ते में तकरीबन तीन बजे 10 बाइक से 30 जने आए और आते ही पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसमें मेरे पैर के टखने के पास चोट आने से फ्रेक्चर हो गया। इसमें पुत्र राजू पत्थर से बचाव करते हुए मौके से भाग गया। आरोपियों ने भेड़ें  चुरा ली। इस दौरान मेरा साथी पांचाराम और मेरी पुत्र वधू चंपा बाई ने बीच बचाव किया और इनको देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस टीम ने जांच के दौरान उन्हेल, चौमहला, टोंकड़ा, पिपलिया, मोहन बड़ोदिया, निपानिया करजू नलखेड़ा, सुसनेर आदि स्थानों पर तलाशी की। जांच के दौरान गांव निपानिया करजू थाना मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर मध्यप्रदेश के आरोपियों की संधिग्धता गई जिन्हें दबिश देकर पकड़ा और जिन्होंने पूछताछ में घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आयुष उर्फ आइश पुत्र प्रयाग, बलराम पुत्र अंत्तर सिंह, रामसिंह हाड़ा पुत्र केसुरम, तेजसिंह पुत्र जगदीश, जितेंद्र पुत्र हरिनारायण, रायसिंह पुत्र श्यामा, पीरूलाल पुत्र दयाराम, दिनेश पुत्र प्रयाग को गिरफ्तार कर घटना में काम ली गई चार बाइक को जब्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE