मंदसौर। मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष मज़हर खान द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में शादाब हुसैन की सक्रियता को देखते हुए उन्हें मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी सौंपी है। मज़हर खान ने कहा कि शादाब हुसैन जैसे समर्पित युवाओं का टीम में होना फाउंडेशन के उद्देश्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा। आगामी दिनों में मुस्लिम यूथ फाउंडेशन का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाना है।