BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 1:45 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की रामपुरा थाना पुलिस और बिना नंबर का लोडिंग वाहन, तस्कर ने जैसे ही लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा विकास पटेल एंव उनकी टीम द्वारा एक अशोक लिलेण्ड कम्पनी के लोडिंग वाहन बिना नम्बर के अन्दर त्रिपाल से छुपाकर ले जाया जा रहा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 04 क्विंटल 80 किलोग्राम जप्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.08.2024 को पुलिस थाना रामपुरा पर जरिये मुखबीर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के परिवहन करने के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर पुलिस थाना रामपुरा की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए लालातलाई के पास आमरोड़ पर नाकाबंदी करते जन्नोद तरफ से एक अशोक लिलेण्ड कम्पनी का लोडिंग वाहन आया उक्त वाहन चालक ने पुलिस वाहन को देख कर अपने लोडिंग वाहन को लालातलाई मेला ग्राउण्ड तरफ भगा ले गया जिसका पिछा करते वाहन चालक आगे रास्ता नही मिलने से वाहन को तालाब के पास खड़ा कर झाड़ियो एवं खेतो में खड़ी फसलो का फायदा उठाकर भाग गया। बाद संदिग्ध वाहन की तलाशी लेते वाहन में त्रिपाल के अंदर काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरा कुल 04 क्विंटल 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला जिसे विधिवत जप्त कर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाना रामपुरा पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय योगदान- 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक विकास पटेल एंव उनकी टीम सउनि नसीम अहमद, प्रआर. 390 नरेन्द्र नागदा, प्रआर. 396 प्रदीप तिवारी, आर. 597 विजय बारीवाल, आर. 129 रघुवीर सिंह, आर. 286 जितेन्द्र प्रजापत, आर. 64 घनश्याम माली, आर. 524 मुकेश चौहान, आर. चालक 93 सोनु कलोसिया का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE