सेगांव। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर के अतिप्राचीन शिव टेकड़ी सरकार अपनी प्रजा का हाल जानने श्रावण के चौथे सोमवार को लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण को निकले।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिव टेकड़ी सरकार अपनी प्रजा का हाल जानने चौथे श्रावण सोमवार को शाम 5 बजे शिव टेकड़ी से गाजे बाजे डीजे के साथ पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण को अपने शिवभक्तों के साथ निकले। नगर के शिवभक्त बाबा के स्वागत को पलक पावड़े बिछाये स्वागत मंच,स्वल्पाहार मंच,पानी स्टॉल, चंदन तिलक मंच,फलाहारी स्टॉल लगाकर शिवभक्तों ने बाबा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
नगर के सुरेश यादव मित्रमंडली द्वारा ठंडा पानी,अम्बिका उधोग गोयल परिवार केली वालो की ओर से फलाहारी मिक्चर, सूरज वस्त्रालय की ओर से पेयजल,भक्त श्री सेवा मंडल द्वारा सवा क्विंटल साबूदाना खिचड़ी व चंदन तिलक मंच,दशोरा नागर समाज द्वारा फलाहार चिप्स मिक्चर,गोविंद मुजाल्दे मित्रमंडल द्वारा एक क्विंटल पोहे,संजीत पालीवाल मित्रमंडल की ओर से चना मसाला, किशोर गुप्ता बाबूजी द्वारा केला प्रसादी, सिद्धि विनायक ज्वेलर्स धरमपुरी वाले द्वारा ठंडा पानी शिवभक्तों के लिए स्टॉल लगाकर सेवा की गई।
वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए खरगोन एसडीओपी रोहित सिंह लखारे, ऊन थाना प्रभारी गणपत कनेल, चौकी प्रभारी भोजराज परमार,प्रभारी तहसीलदार मुकेश मंचार, नायाब तहसीलदार सरदार मंडलोई अपने दल बल के साथ मुस्तेदी से शिवड़ोले में तैनात रहे।
बिजली व्यवस्था के लिए नगर के एमपीईबी विभाग के कर्मचारियों ने शिवड़ोले में उपस्थित रहकर बिजली व्यवस्था देखी। शिवडोला 7 घण्टे नगर भ्रमण कर जनता का हाल जाना रात्रि 12 बजे पुनः शिव टेकड़ी मंदिर पहुँची जहां महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया। ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते शिवभक्त व पुलिस प्रशासन हुआ परेशान शिवड़ोले में ग्राम पंचायत की लापरवाही देखने को मिली बिजली,साफ सफाई,बायपास रुट नही होने से शिवभक्त ही नही पुलिस प्रशासन भी ट्रैफिक व्यवस्था में मशक्कत करते नजर आए। जिससे कई ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त किया।