BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2024, 3:04 pm
KHABAR : शहर की अग्रणी साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था कृति करेगी विभाजन विभीषिका स्मृति  दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, ख्यात साहित्यकार व संपादक व्यक्त करेंगे अपने विचार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की अग्रणी साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था कृति द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर  व्याख्यान का आयोजन  किया गया है। व्याख्यान कार्यक्रम जांगिड ब्राम्हण भवन ,जवाहर नगर पर रात्रि 8 बजे आयोजित है। यह जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ ने बताया कि राजस्थान साहित्य अकादमी जयपुर के पूर्व अध्यक्ष और  साहित्य परिक्रमा पत्रिका के सम्पादक  व ख्यात साहित्यकार इंदुशेखर तत्पुरुष विभाजन और आज का भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि श्री इंदुशेखर तत्पुरुष कवि,लेखक ,आलोचक संपादक हैं। उनके  अब तक 2 कविता संग्रह खिली धुप में बारिश और पीठ पर आँख प्रकाशित हो चुके हैं।देश के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में उनके आलेख प्रकाशत होते रहते हैं।श्री इंदुशेखर जी को म.प्र साहित्य अकादमी के भवानीप्रसाद मिश्र कविता पुरस्कार ,विचार मंच कोलकाता के कन्हैयालाल सेठिया सम्मान,सहस्त्राब्दी हिंदी सेवा सम्मान दिल्ली आदि पुरस्कारों सम्मानित किया जा चुका है। संस्था के सचिव महेंद्र त्रिवेदी और प्रचार सचिव कृष्णा शर्मा ने शहर के बुद्धिजीवीयों और साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम मे अपने मित्रों सहित पधारने  का अनुरोध किया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE