दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी मां नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक कर भाग गई। नवजात की रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पहुंचे और उसे आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट करवाया।
जानकारी के मुताबिक, भांडेर सब रजिस्ट्रार ऑफिस के पीछे आज मंगलवार को एक नवजात बच्ची की राेते हुए झाड़ियों में मिली। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत उसे भांडेर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां नवजात बच्ची का इलाज जारी है। डॉक्टरों की मुताबिक, नवजात पूरी तरह से स्वस्थ और खतरे से बाहर हैं। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही भांडेर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची।
अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले के संबंध में डॉक्टरों से जानकारी। वहीं पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि कलयुगी मां का पता चल सके और उसे पकड़ा जा सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों सतना में एक अस्पताल के कमोड में नवजात का शव मिला था।