बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बीते दिनों एक घर में लाखों रुपए की चोरी हो गई थी। वहीं इस मामले की जांच के बाद जब सच सामने आया तो पीड़ित के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। दरअसल चोर कोई और नहीं बल्कि मकान मालिक का भतीजा ही निकला।
दरअसल पूरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद शाहपुर की है। यहां आरोपी भतीजा जुआ खेलने का आदी था। जुएं में पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने अपने ही चाचा के घर में 5 लाख की चोरी कर ली थी। उसने 2 लाख कैश और करीब 3 लाख के गहने चोरी कर लिए थे। जब पुलिस ने हिकमत अमली से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
आरोपी भतीजे ने इस दौरान बताया कि वह 2 लाख रुपए जुएं में हार गया था। उसे पैसों की जरूरत थी। इस वजह से उसने अपने चाचा को ही कंगाल बनाने का प्लान बनाया और मौका पाकर हाथ साफ कर दिया। शाहपुर थाना टीआई अखिलेश मिश्रा ने बताया कि चोरी गए 3 लाख के सभी गहने उसके कब्जे से बरामद कर लिए गए है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।