BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 11:26 am
KHABAR : भगवान महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग, मंत्र उच्चारण के साथ बनाने की हुई शुरुआत, राखी भी होगी अर्पित, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा रक्षा बंधन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी परिवार द्वारा बाबा महाकाल को लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। महाकाल मंदिर परिसर में इसकी शुरुआत उज्जैन कलेक्टर, पुजारी और उनके परिवार की महिलाओ ने की।


यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसी क्रम में इस बार भी भस्म आरती करने वाले पुजारी परिवार द्वारा राजाधिराज महाकाल को लड्डूओं का भोग अर्पण किया जाएगा। परंपरा से राजा महाकाल को श्रावण पूर्णिमा पर सबसे पहले राखी बांधी जाती है। भस्म आरती के दौरान भगवान को राखी बांधने के पश्चात लड्डूओं का भोग लगाया जाता है।


बुधवार अल सुबह इसकी शुरुआत हुई। कलेक्टर नीरज सिंह के साथ जनोई पाती परिवार के पंडित घनश्याम पुजारी, संजय पुजारी,आशीष पुजारी, विकास पुजारी, मनोज पुजारी ने लड्डुओं के बनाने की शुरुआत मंत्रो से की। इस दौरान उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने पूजन किया। आशीष पुजारी ने बताया कि राखी पर्व पर सवा लाख लड्डुओं का भोग लगेगा। आज से महाकाल मंदिर परिसर में नए बने शिखर दर्शन के नीचे कमरों में शुरुआत की गई है।


लड्डू बनाने वाले पात्र को गंगा जल से शुद्ध किया गया। पांच दिन में सवा लाख लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। सवा लाख लड्डुओं का वितरण राखी पर्व भगवान महाकाल को भोग लगाने के बाद किया जायेगा। कलेक्टर नीरज सिंह ने कड़ाई में लड्डू डालकर इसकी शुरुआत कर कहा कि परंपरा अनुसार सवा लाख लड्डुओं का भोग लगेगा इसलिए पूजन कर देश वासियो की मंगल कामना प्रार्थना भगवान महाकाल से की है।


भगवान महाकाल के लिए राखी बना रही है पुजारी परिवार की महिलाएं -
राखी पर्व पर भगवान महाकाल को सबसे पहले राखी बांधी जाएगी। ये राखी पुजारी परिवार की महिलाएं प्रति वर्ष भगवान महाकाल के लिए बनाती हैं। इस बार भी राखी बनाने की शुरुआत की गई है। महिलाओ ने मंगल गान के साथ राखी बनाने की शुरुआत की। ये राखी चार दिन में बनकर तैयार होगी और राखी वाले दिन 19 अगस्त को अल सुबह भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल अर्पित की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE