BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 1:50 pm
BIG NEWS : मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या, से भड़के डॉक्टरों की हड़ताल, जाने क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की  जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के बाद देशभर में डॉक्टरों सुरक्षा की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। वहीं भोपाल में एम्स के जूनियर डॉक्टरों का आज हड़ताल का दूसरा दिन है। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से इलाज कराने आए मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। हॉस्पिटल में सिर्फ इमरजेंसी सुविधा ही चालू है। जबकि बाहर से आए अन्य मरीजों को दर-दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

 

 कमिश्नर कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश: शख्स ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल, मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला 
एम्स के जूनियर डॉक्टर आईपीडी में हड़ताल पर बैठे हुए है। जबकि सीनियर डॉक्टर इमरजेंसी सुविधा में तैनात है। उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पहुंचे 71 साल के बुजुर्ग को इलाज के लिए डॉक्टर नहीं मिले। बुजुर्ग पैर की जांच कराने के लिए पहुंचा था। सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा। वे लिखित आदेश की मांग पर डॉक्टर्स अड़ गए है। कोलकाता में हुई घटना के बाद डॉक्टरों में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है। 

 

यह है पूरा मामला  
बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में गुरुवार-शुक्रवार की रात जूनियर डॉक्टर के साथ दंरिदगी की घटना घटित हुई थी। चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न हालत में महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई थी।  घटना के विरोध में डॉक्टर आंदोलनरत हैं।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE