BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2024, 6:00 pm
NEWS : गंगरार थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थाे के खिलाफ बडी कार्यवाही, 363.295 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ रेखा खाबिया की खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने गंगरार थाना क्षेत्र में एक नोहरे में दबिश देकर अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 363.295 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर नोहरे के मालिक को नामजद किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है इसी क्रम में गंगरार थाना पुलिस को सूचना मिली कि गंगरार थाना क्षेत्र में सालेरा गांव की नई आबादी में रतन दास पुत्र प्रताप दास वैष्णव ने अपने नोहरे में बने एक कमरे में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा का भण्डारण कर रखा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) परबत सिंह के निर्देशन व  वृत्ताधिकारी वृत्त गंगरार रामेश्वरलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी फूलचंद टेलर के नेतृत्व में गंगरार थाना पुलिस सालेरा गांव की नई आबादी में स्थित नोहरे पर पहुंची। पुलिस ने नियमानुसार नोहरे की तलाशी ली तो नोहरे में बने एक कमरे में 18 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ 363.295 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। नोहरे का मालिक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडाचूरा को जब्त कर नोहरे के मालिक को नामजद कर लिया है। पुलिस थाना गंगरार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।


कार्यवाही करने वाली टीम   
फूलचन्द पुनि (थानाधिकारी), बलवंत सिंह सउनि, हैडकानि प्रमोद कुमार, युवराजसिंह, कांस्टेबल रामस्वरूप, दिनेश कुमार, जगदीशचन्द्र व भेरूलाल

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE