BREAKING NEWS
बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में नाविक संघ की हड़ताल समाप्त,.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     NEWS : माउंट आबू में सेना के जवानों के लिए.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     KHABAR : बारिश से पहले नालों की सफाई अधूरी, जलभराव.. <<     REPORT : डब्ल्यूटीपी में तकनीकी खराबी से जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मोहब्बत और अकीदत से सजी हाजियों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2024, 11:47 am
KHABAR : भगवान श्रीकृष्ण ने तिरंगे वस्त्र व मुकुट धारण किया, श्रीकृष्ण की पाठशाला सांदीपनि आश्रम में मनाया आजादी का उत्सव, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में भी स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का उत्सव मनाया गया। मंदिर में विराजित भगवान श्री कृष्ण, बलराम और सुदामा की प्रतिमा को तिरंगा वस्त्र व तिरंगा मुकुट धारण करवाए गए थे। मंदिर परिसर में तिरंगा ध्वज लगाकर सजावट की गई है।


शहर के मंगलनाथ मार्ग स्थित भगवान श्री कृष्ण की पाठशाला गुरू सांदीपनि आश्रम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का उल्लास रहा। आजादी के पर्व पर भगवान का मंदिर भी तिरंगे से सजाया गया। सुबह मुख्य पूजन-अभिषेक करने के बाद भगवान को तीन रंग के वस्त्र धारण करवा कर सिर पर तिरंगे से बना मुकुट पहनाया गया। मंदिर परिसर तिरंगे झंडे से सजाया गया था। मंदिर के मुख्य पुजारी रूपम व्यास ने बताया कि जिस तरह सभी पाठशालाओं में आजादी का पर्व मनाया जाता है। वैसे ही भगवान की पाठशाला में भी आजादी का उत्सव मनाया गया है। आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने भाई बलराम के साथ 64 दिन शिक्षा ली थी। इस दौरान उन्होंने 14 विद्याएं और 64 कलाएं सीखी थीं। उज्जैन से मिली शिक्षा ही कुरुक्षेत्र में गीता के रूप में श्रीकृष्ण के मुख से प्रकट हुई। इसके बाद ही वे योगेश्वर और जगद्गुरू भी कहलाए। यह परंपरा सांदीपनि आश्रम में आज भी चल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE