जीरन। प्रेस परिषद जीरन द्वारा नगर मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले का प्रेस परिषद द्वारा सम्मान किया जाता है इसी क्रम मे 15 अगस्त के मुख्य आयोजन मे जय प्रकाश नगर के कारुलाल भील जो कि निस्वार्थ वार्ड क्र 14 व 15 के मरीजों को उदयपुर अहमदाबाद कहीं भी निस्वार्थ अपने साथ इलाज करवाने ले जाता है और उनका इलाज करवा कर वापस लाकर घर पर छोड़ता है एसे दुखियो कि सेवा करने वाले कारूलाल भील का सम्मान प्रेस परिषद् द्वारा शाल श्रीफल भेट कर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रेस परिषद अध्यक्ष अंतिम पवार,सचिव दुर्गाेशकर भट्ट,राजेश लक्षकार,हरिओम माली,विकास सुथार,लोकेश पालीवाल दिपक बासखेडीया,अवधकिशोर शर्मा,आन्नद अहिरवार, विपिन पुरोहित,मयुर मेहता,राकेश कासमा,प्रियाशु जैन(लक्की), अशोक पाटीदार मौजूद रहे।