नीमच। श्री नृसिंह मंदिर नयाबाजार नीमच में श्रावण मास के पावन पर्व के दिन 15 अगस्त गुरुवार को नृसिंह मंदिर महिला मंडल के तत्वाधान में पहली बार 1100 पार्थेश्वर शिवलिंग का पूजन अभिषेक नीमच के प्रसिद्ध समय के पाबंद ज्योतिष पंडित लक्ष्मण शास्त्री के तत्वाधान में किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए समिति की अंजू शर्मा एवं आरती गर्ग ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में मंडल की 20 से भी अधिक महिलाओं ने पुण्य लाभ लिया। पंडित शास्त्री जी ने बहुत ही विधि विधान से लगभग 3 घंटे में यह पार्थेश्वर पूजन संपन्न करवाया। इस पार्थेश्वर शिवलिंग के पूजन में महिला मंडल की अंजू शर्मा आरती गर्ग ,कल्पना शर्मा, अनीता सोनी ,पद्मिनी सोनी ,अक्षिता खंडेलवाल, राखी बंसल ,सुनीता सोनी , मधु सिंह , रतन मित्तल , हेमा सोनी र,श्मि सोनी ,ममता भाभी ,आदि महिलाएं मौजूद थी।