नीमच। जनपद पंचायत जावद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जाट के जिम्मेदारों की लापरवाही का मामला सामने आया है स मध्य प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान की धज्जिया उड़ाते हुए नजर आए स स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत के कर्ताधर्ताओं की लापरवाही का नतीजा विद्यालयों के नन्हे मुन्ने बच्चों को भुगतना पड़ा स विस्तृत जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शाम को मेंन मे बाजार सीसी रोड पर सीमेंट में गिट्टी की जगह पंचायत द्वारा गली व चिकनी मिट्टी डालने से पुरे रोड पर और ज्यादा कीचड़ फैल गयास वही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकलने वाली प्रभात फेरी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रभात फेरी में कहीं जगह बच्चे कीचड़ की वजह से गिरते हुए दिखाई दिए।
ग्रामीणों ने लगाये सरपंच पर लापरवाही के आरोप-
यह हालत देखकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर पंचायत भवन पहुंचे व इस कार्य को लेकर सरपंच को खरी खोटी सुनाई स ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पंचायत का हर कार्य अपनी मनमर्जी से कर रहा हैस सरपंच को 5 दिन पूर्व ही सारी तैयारी करते हुए मार्गाे को दुरस्त करवाना था लेकिन ऐसा नहीं किया गया और एक दिन पूर्व मार्ग पर मिट्टी डालकर रास्ते को और खराब कर दिया गया।