BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 11:23 am
KHABAR : एमपी के इस जिले में आकार ले रही है एशिया की सबसे ऊंची तिरुपति बालाजी की मूर्ति, इतनी फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण होगा , पढ़े खबर

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में जल्द ही एशिया की सबसे ऊंची 81 फीट की भगवान तिरुपति बालाजी की मूर्ति आकार ले रही हैं। इससे धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर खंडवा को नया मुकाम मिलेगा। खंडवा के छैगांवमाखन स्थित दिव्य बालाजी नगर में भगवान बालाजी की मूर्ति स्थापित की जा रही है।


बालाजी भगवान का श्रीमुख बनकर तैयार
दुनिया भर में तिरुपति बालाजी भगवान के अनगिनत भक्त हैं, लेकिन क्या आपको पता है की मध्य प्रदेश के खंडवा में भी तिरुपति बालाजी के एक ऐसे ही भक्त हैं। जिन्होंने अपने आराध्य बालाजी भगवान की विशाल प्रतिमा अपने ही शहर में बनाने का बीड़ा उठाया है। खंडवा के उद्योगपति रितेश गोयल बालाजी भगवान की 81 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण करवा रहे हैं। बताया जा रहा है, कि बालाजी भगवान की यह प्रतिमा एशिया में सबसे ऊंची बालाजी की प्रतिमा है। इस प्रतिमा का निर्माण कार्य 4 से 5 चरणों में चल रहा है, जिसके तहत बालाजी भगवान का श्रीमुख बनकर तैयार है। जो बालाजी धाम में रखा गया है। 

 

ढाई लाख स्क्वायर फीट में तैयार हो रहा बालाजी धाम
81 फीट की प्रतिमा के केवल श्री मुख की ऊंचाई 18 से 20 फीट बताई जा रही है। इस मूर्ति के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को माता पद्मावती तथा माता लक्ष्मी के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा। लगभग ढाई लाख स्क्वायर फीट में तैयार हो रहे इस बालाजी धाम में रंगारंग लाइट शो की व्यवस्था भी की जाएगी। आध्यात्मिक दृष्टिकोण की अगर बात करें तो इस पूरे परिसर तथा बालाजी भगवान की मूर्ति का निर्माण कार्य तिरुपति बालाजी मंदिर के हाथीराम मठ से जुड़े जानकारों के निर्देशन में हो रहा है।

 

उद्योगपति रितेश गोयल करवा रहे प्रतिमा का निर्माण
खंडवा के उद्योगपति रितेश गोयल ने बताया की उनका उद्देश्य मात्र इतना है कि आने वाली पीढ़ी अपने धार्मिक महत्व को पहचाने यहां आने पर न केवल भगवान के दर्शन करें, बल्कि उनके मन में भक्ति की भावना भी जागे। इस लिए बालाजी ग्रुप ने भगवान बालाजी की 81 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण करवा रहे। अभी प्रतिमा 50% पूरा भी चुका है। जल्द ही खंडवा को 81 फीट ऊंची बालाजी भगवान की प्रतिमा की सौगात मिलेंगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE