मनासा। स्वतंत्रता दिवस पर नगर के रामनगर स्थित वाल्मिकी सेवा बस्ती में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा वहा निवासरत हिंदू समाज के बीच जाकर ध्वजारोहण कर आजादी का 78वा स्वतंत्रता दिवस मनाया। जिसमें विख्यात कवि व संत सुरेश दादू प्रजापति और मनासा खंड के संघ चालक अनिल सोनी द्वारा महर्षि वाल्मीकि और सामाजिक समरसता के ऊपर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मातृशक्ति, युवा, बच्चे और संघ के दायित्ववान कार्यकर्ता और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।