चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़ नगर इकाई द्वारा 78 वे स्वतंत्रता दिवस को एक गांव एक तिरंगा अभियान के रुप में मनाया गया। नगर मंत्री उमेश नाथ योगी ने बताया कि प्रत्येक गांव- ढाणी, बस्ती पर विद्यार्थी परिषद स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इसी के तहत अभाविप चित्तौड़ इकाई द्वारा गांधी नगर सेवा बस्ती, धाकड़ मोहल्ला सेथी, ओछड़ी में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस दौरान विभाग संयोजक कमल प्रजापत, जिला संयोजक विपूल सिंह, विभाग कार्यालय मंत्री राजेश गायरी, सावन पटवा, गणपत मेघवाल, पवन गुर्जर, नरेश शर्मा, ठाकुर गोस्वामी, शिवाय गुर्जर, सुरज मेघवाल सन्दीप सालवी,विशाल धाकड़, विकास धाकड़, भरत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।