शामगढ़। तहसील के गाँव जमुनिया सोसाइटी में 18 बोरी गेहूं चोरी होने की सूचना मिली है। शांति कुंज स्थित सोसयटी पर बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ करते हुवे 18 बोरी गेहूं चुरा लिया। चोरी की घटना को अंजाम देने आये चोरों में से एक चोर वहीं पर सो गया। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में होने के कारण वो भाग़ नहीं पाया। सूचना मिलते ही पुलिस जमुनिया सोसाइटी पहुंची और चोर को पकड़कर अपने साथ ले गई।