नीमच। आज महामाया भादवा माता गौशाला में गो भक्तों द्वारा गांव मेलकी से पवन गुर्जर की तरफ से दो ट्रॉली हरी घास दान की गई। उनके सहयोगी पंडित सोहनलाल व्यास, आकाश गुर्जर, जसवंत गुर्जर, सुनील गुर्जर, रामसिंह गुर्जर, अमर सिंह गुर्जर, गोवर्धन गुर्जर का गौशाला समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर साहब, रूप सिंह चौहान, खुमान सिंह, महिपाल सिंह, सज्जन सिंह, भेरू सिंह, मोहन सिंह, रकबचंद, भगत सिंह चौहान, कान सिंह सहित अन्य सभी गौशाला समिति के सदस्य सहित अन्य मौजूद रहे। गोशाला से जुड़े सदस्यों ने आमजन से भी गो सेवा के लिए आमजन से अपील की है। कोई भी व्यक्ति जो गोशाला में गायों के लिए हरा चारा व अन्य तरह की सुविधा उपलब्ध कराना चाहता है मोबाइल नं. 7000889345 पर संपर्क कर सकते हैं।