सीहोर। देश के स्वाभिमान के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाली महान योद्धा रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर सीहोर में विशाल चल समारोह निकला। मुख्य मार्ग पर नपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश राय और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।
समाजसेवी राकेश राय ने इस अवसर पर चल समारोह का स्वागत करते हुए कहा कि 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की अग्रणी नायिका, कुशल प्रशासिका अमर बलिदान वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर हम सभी उनका पावन स्मरण करते हैं। मातृभूमि की रक्षा में रानी अवंती बाई ने अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए अपना बलिदान दिया। उनका यह बलिदान जीवन सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा।
अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे कर भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के इतिहास में सशक्त नारी, साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति रानी अवंती बाई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।