BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 3:54 pm
BIG NEWS : शहर की कृषि उपज मंडी और मांगरोल चक का किसान, जब बाइक से दो बोरी लहसुन लेकर पहुंचा यहां तो हुआ कुछ ऐसा, घटना की भनक लगते ही गांव व परिवार छाया मातम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कृषि उपज मंडी में लहसुन बेचने आए किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे गेट पर एंट्री के लिए बाइक लाइन में लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बेहोश होकर नीचे गिर गए। साथी किसान उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना पिपलिया कृषि उपज मंडी में शुक्रवार सुबह की है। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के मांगरोल चक निवासी किसान मदन सिंह पिता खुमान सिंह (74) बाइक से दो बोरी लहसुन लेकर मंडी पहुंचे थे। 

बोरी उतारकर रखी और बेहोश हो गए-
मंडी सचिव पिपलियामंडी पर्वत सिंह सिसोदिया ने बताया कि किसान मदन लहसुन लेकर मंडी आए थे। पिछले गेट पर उन्होंने बाइक से उतारकर लहसुन की बोरी साइड में रखी। इसी दौरान वे बेहोश खाकर गिर गए। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की है।

किसान के पास 100 बीघा जमीन-
मृतक के भांजे दिलीप सिंह सिसोदिया ने बताया कि मदन लाल सिसोदिया का एक बेटा राजेन्द्र सिंह (50) है। उनके पास करीब 100 बीघा जमीन है। परिवार 25 बीघा जमीन पर खेती करता है, बाकी जमीन बंटाई पर दे रखी है। किसान का एक बार हार्ट का ऑपरेशन हो चुका था। उन्हें कोई परेशानी नहीं थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE