BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 4:32 pm
BIG REPORT : स्वतंत्रता दिवस पर कीचड़ में निकली बच्चों की रैली, आक्रोशित ग्रामीणों ने फुसरिया में किया सड़क जाम, हुड़दंगियों को खदेड़ने पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। तहसील की फुसरिया पंचायत के गांव माताखेडा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों की रैली का कीचड़ में निकलना ग्रामीणों को नागवार गुजरा, और सरपंच की कार्यशैली के खिलाफ तीन गांवों के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्राम फुसरिया स्थित पंचायत कार्यालय के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि इस दौरान कुछ हुड़दंगियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे से ढाई घंटो तक पंचायत के खिलाफ नारेबाजी होती रही। इस बीच मौके पर पहुंची सिंगोली पुलिस ने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे समाधान की शर्त के अलावा कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। दोपहर करीब 1 बजे तहसीलदार राजेश सोनी मौके पर पहुंचे, तथा पंचायत सचिव और सरपंच को तलब कर ग्रामीणों को सुना। बाद में तहसीलदार श्री सोनी ने मौके पर ही फोन से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।
एसडीएम राजेश शाह ने खुले मोबाईल पर ग्रामीणों सहित पंचायत कर्मियों को सुना और तात्कालिक समाधान करने को कहा। इस बीच तहसीलदार श्री सोनी के माध्यम से तत्काल समाधान के लिए लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से उठने को तैयार हो गए। हालांकि इस गर्म माहौल के बीच कुछ लोगों ने आपसी रंजिश भी निकालने का प्रयास किया। जब पंचायत कर्मी तहसीलदार के निर्देश पर लिखित आश्वासन पत्र तैयार कर रहे थे, तब कुछ लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थित को देख मौके पर ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ और हुड़दंगियों को खदेड़ दिया।
बता दें कि ढाई घंटो की जद्दोजहद और नारेबाजी के बीच लंबा जाम लग गया, और यात्रियों  को परेशान होना पड़ा। हालांकि तहसीलदार के लिखित और तुरंत समाधान के आश्वासन पर ग्रामीण मान गई और सड़क जाम खुल गया। इस मौके पर तहसीलदार राजेश सोनी के अलावा, उप निरीक्षक केपी सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कटारिया, प्रधान आरक्षक मदन लाल शर्मा, पंचायत सचिव व सरपंच प्रतिनिधि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE