नीमच। बस रूट एवं विद्यालय में अनियमितता को लेकर आज अखिल भारतीय विधार्थी परिषद जावद ने सीएम राइज स्कूल की बसों के रूट पर बसें ना चलने एवं धामनिया स्कूल में पेयजल और अन्य बीईओ द्वारा अनियमिता बरतने पर अभाविप ने कार्यालय का घेराव किया।
रोड को जाम किया और बीईओ और तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया, जिसमें अभाविप के कार्यकर्ताओं ओर अधिकारियों के बीच जमकर मुद्दों पर बात हुई इसी के बाद धामनिया स्कूल की पेयजल की समस्या का तुरंत समाधान हुआ ओर अन्य मांगों को भी माना। इस घेराव में अभाविप के कार्यकर्ताओं के साथ विधार्थियों एवं अभिभावक भी अधिक संख्या में शामिल हुए और समस्या का समाधान हुआ, जिसमें मुख्य रुप से अभाविप जिला संयोजक शुभम अहीर उपस्थित रहे।